फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला के सुखजीत मंदबुद्धि आश्रम के तीन बच्चे फिर बीमार

Sat, 13 Aug 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
बीमार - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
सुखजीत मंदबुद्धि आश्रम के तीन बच्चे फिर बीमार हो गए है। इस बार भी शिकायत उल्टियों की रही है। इनमें से दो को शुक्रवार रात और एक बच्चे को शनिवार सुबह सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टर तबियत बिगड़ने की वजह ओवर इटिंग बता रहे हैं। जबकि एक बच्चे को हालत ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


सुखजीत आश्रम के तीन बच्चों पूजा, बंटी और संजीव को हालत बिगड़ने पर आश्रम के स्टाफ ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पहले की तरह ही बच्चों को उल्टियों की शिकायत थी। सिविल अस्पताल में बच्चों का इलाज किया जा रहा है। एक बच्चे को पीलिया की शिकायत भी बताई जा रही है।

सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. अनूम मेघ ने बताया कि ओवरइटिंग की वजह से बच्चों को उल्टियां आई हैं। यह मामूली बात है। बच्चे पूरी तरह से नार्मल हैं। संजीव को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 
विज्ञापन


31 जुलाई और एक अगस्त को आश्रम में फूड प्वाइजनिंग से दो बच्चों छोटू और ज्योति की मौत हो गई थी। जबकि 30 बच्चों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद तो सुखजीत आश्रम की दुर्दशा की तस्वीर सबके सामने आई थी और जिला प्रशासन ने भी बच्चों को बढ़िया माहौल मुहैया करवाने की तरफ पहलकदमी की, लेकिन शुक्रवार रात को बच्चे फिर बीमार पड़ गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें