अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क हादसे के दौरान तीन की मौत हो गई है जबकि तीन घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। संबंधित थानों में हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना राजासांसी के पास रविवार रात को अजनाला रोड पर स्थित गोल्डन पेनैट पैलेस से किसी रिश्तेदार की शादी समारोह से लौटते समय इनोवा कार में ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में गुरमील कौर, अमन कौर की मौत हो गई जबकि घायल सरबजीत सिंह, गुरमीत सिंह को हरतेज अस्पताल भर्ती किया गया। हादसे का शिकार परिवार सुल्तानविंड का रहने वाला है। पुलिस ने हादसाग्रस्त परिवार के सदस्य हरभजन सिंह के बयान पर अज्ञात ट्रक खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरु कर दी।
थाना तरसीका के अधीन क्षेत्र टांगरा में रविवार रात एक दंपति चंदी पैलेस में किसी रिश्तेदार की शादी समारोह से अपनी स्कूटरी से लौट रहे थे तो होशियारपुर के रहने वाले ट्रक चालक प्रतीक शर्मा ने स्कटूरी को कुचल दिया।
हादसे में दर्शन कौर की मौत हो गई, जबकि मेजर सिंह को घायल हालत में अमनदीप अस्पताल भर्ती किया गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने मृतक के बेटे सुखविंद्र सिंह निवासी कोटला बाथू नंगड के बयान पर ट्रक चालक खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।