फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: काउंटर इंटेलिजेंस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल के तीन आरोपी किए  गिरफ्तार, कैश और हथियार बरामद

Sun, 14 Dec 2025 05:35 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

ड्रग तस्करी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से हेरोइन, हथियार और ड्रग मनी बरामद की गई है। 
विज्ञापन
ड्रग तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने फॉरवर्ड–बैकवर्ड लिंक पर तेजी से कार्रवाई करते हुए विदेशी तस्करों से जुड़े एक ड्रग सप्लाई मॉड्यूल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चार किलो हेरोइन, एक पिस्तौल मैगजीन सहित, पांच जिंदा कारतूस और नशा तस्करी से जुड़ी 3.90 लाख की नकद राशि बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में इस मॉड्यूल के तार विदेश में बैठे हैंडलर लखविंदर सिंह उर्फ बाबा लाखा से जुड़े पाए गए हैं। इसके अलावा, इस नेटवर्क का संबंध केंद्रीय जेल में बंद आरोपी दया सिंह उर्फ प्रीत सेखों से भी सामने आया है, जो पहले से ही नशा तस्करी के मामलों में जेल में बंद है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन एसएसओसी, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही उनके और भी साथियों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। इसके अलावा इनकी निशानदेही से  और भी रिकवरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि  राज्य में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ड्रग माफिया व उनके नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें