संवाद न्यूज़ एजेंसी
फरीदकोट। एक दिन पहले जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में गोली लगने से शहीद हुए फरीदकोट के अग्निवीर जवान आकाशदीप सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके गांव कोठे चहिल पहुंचा। वहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर गांव में काफी गमगीन माहौल था और परिवार का दुख देखा नहीं जा रहा था।
इस मौके पर अग्निवीर के गमगीन माहौल के बीच माता पिता ने उसकी मौत पर गर्व महसूस किया। इस मौके पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां समेत पुलिस प्रषासन समेत सैन्य अधिकारियों समेत क्षेत्र के हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सेना की टुकड़ी ने उन्हें व सलामी दी और शहादत को नमन किया। जिस तिरंगे में आकाशदीप का पार्थिव शरीर लाया गया, उसे तिरंगे को आकाशदीप के पिता बलविंदर सिंह को सौंपा गया, जिसे देखकर वह काफी भावुक हो गए और अपने बेटे की शहादत पर गर्व महसूस किया।
इस मौके पर एसडीएम वरुण कुमार ने कहा कि अभी तक सेना ने प्रशासन को आकाशदीप सिंह की मौत की वजह के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी लेकिन यह बेहद दुख की घड़ी है और प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। इस अवसर पर विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि अग्निवीर योजना देश की रक्षा और देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ है, जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अग्निवीर योजना के तहत देश के युवा शहीद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीति के तहत आकाशदीप के परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।
फ़ोटो 16frd3
-