फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन की दो दुकानों से नकदी, सामान चोरी, दोनों दुकानों की छत के दरवाजों को तोड़कर घुसे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अमृतसर रोड पर मेन गांधी चौक के पास बर्तन की दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकानों की छतों पर लगे दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में नकदी के अलावा बर्तन भी चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर कैद हुआ है, मुंह बंधे होने की वजह से उसकी पहचान नही हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मल्होत्रा ट्रेडर्स दुकान के मालिक गुरमेज सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार की सुबह दुकान खोलने पर बर्तन बिखरे मिले। गल्ले से करीब 80 हजार रुपये गायब थे। जब छत पर जाकर देखा तो दरवाजा खुला हुआ था। उन्होंने बताया कि चोरों छत का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे थे। वहीं, पड़ोसी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने भी सुबह आकर दुकान खोली तो सामान बिखरा पड़ा था। चेक करने पर पता चला कि करीब एक लाख की नगदी गायब है। करीब दो लाख के बर्तन भी चोर ले गए।
चोरों ने दोनों दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे ऊपर की ओर मोड़ दिए, ताकि उनकी फुटेज न आ सके। वहीं इस संबंधी दोनों दुकानों के मालिकों ने चौकी बस स्टैंड पुलिस को सूचित कर अपना बयान दर्ज करवा दिया है। पुलिस चौंकी बस स्टैंड के इंचार्ज एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दुुकानदारों से लिखित शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिन दुकानों में चोरी हुई है, वह शहर के बीच में हैं और पूरी रात वाहनों का आना जाना लगा रहता है। कुछ दूरी पर एसएसपी कार्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें