फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबंधों के शक में युवक को किया अगवा, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। खिलचियां गांव से कुछ लोगों ने महिला से संबंधों के शक में पिस्तौल के बल पर बुलेरो गाड़ी में एक युवक को अगवा कर लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस की दो टीमों ने कुछ ही घंटों में आरोपियों की गाड़ी को नागोके गांव के पास पुराने घराटों के पास घेरा तो आरोपी बुलेरो छोड़कर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने उनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बुलेरो गाड़ी और उसमें घायल अवस्था में पड़े अपहृत युवक को बरामद कर दातर भी कब्जे में लिया है। इस मामले में पुलिस ने बुटारी गांव की पलविंदर कौर की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

खिलचियां थाना क्षेत्र में बुटारी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली पलविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि 7 अक्तूबर को शाम करीब 3:30 बजे वह अपने बेटे हरप्रीत सिंह के साथ घर की तरफ जा रही थी। इस बीच रास्ते में एक सफेद रंग की बिना नंबर की बुलेरो गाड़ी उनके पास आकर रुकी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती गाड़ी से मनजिंदर सिंह हाथ में किरपान, करमजीत सिंह दातर और सोनी पिस्तौल के साथ उनके पास आए और बेटे पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। आरोपी पिस्तौल के बल पर बेटे को बुलेरो गाड़ी में अपहृत कर ले गए।
विज्ञापन

खिलचियां थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलते ही उन्होंने वैरोवाल थाना को भी सूचित कर दिया और वे खुद कर्मचारियों के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए निकल गए। उन्होंने बताया कि जब वह नागोके गांव के घराटां वाला पुल के पास पहुंचे तो उन्होंने बुलेरो गाड़ी देखी और देखा कि बुलेरो के पीछे वैरोवाल पुलिस थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी खुद को पुलिस से घिरा देखकर गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने मौका पर पहुंच गाड़ी से निकलकर भाग रहे करमजीत सिंह कर्मा निवासी भंबोई थाना रंगड़ नंगल को गिरफ्तार कर गाड़ी में हरप्रीत सिंह को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी ब्यास थाना के बाबा बकाला साहिब निवासी मनजिंदर सिंह को शक था कि हरप्रीत सिंह के उसकी माता से संबंध हैं। उसने ही करमजीत सिंह और रंगड़ नंगल के गांव चौधरीवाल के सोनी और करमजीत के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें