फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला : बारिश में काम कर रहे मजदूर पर गिरी दीवार मौत, महिला भी हुई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। हाथी गेट चित्तौड़गढ़ में मंगलवार करीब दस बजे बारिश के दौरान एक घर में काम कर रहे मजदूर के ऊपर दीवार गिर गई। जब तक मजदूर को मलबे से निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी है। इसके अलावा दीवार गिरने से घर की एक महिला भी घायल हुई है। उक्त महिला मजदूर को चाय देने आई थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद एसएचओ थाना सिटी समेत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची। मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक मजदूर की पहचान चरणजीत सिंह उर्फ लाडी निवासी गांव पंजगरांइयां के रूप में हुई है।
मृतक चरणजीत सिंह के भाई परमजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई चरणतीज सिंह एक घर में लेंटर डालने के बाद दूसरा छोटा-मोटा काम कर रहा था। लेंटर के साथ ही घर की एक पुरानी दीवार थी, जिसके नीचे दबकर चरणजीत सिंह की मौत हो गई। एसएचओ का कहना है कि इस संबंधी घर के मालिक और ठेकेदार और मालिक से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें