फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: दुकानदार ने गोली चलाने आए बदमाश को दबोचा

Sat, 10 Oct 2026 05:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
अस्पताल में दाखिल करवाया गया राहुल नामक बदमाश जिसकी स्थानीय लोगों ने धुनाई की।जानकारी देते दु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खडूर साहिब। अड्डा बाजार स्थित एक जूते की दुकान में मालिक बलजिंदर सिंह पर गोली चलाने का प्रयास किया गया। इस दौरान दुकानदार ने एक बदमाश राहुल कुमार को दबोच लिया, जबकि उसका साथी आकाश बुग्गा भाग निकला। लोगों की पिटाई से घायल राहुल कुमार की हालत में कुछ सुधार है।

बलजिंदर सिंह ने बताया कि उसकी शू इन स्टाइल नाम की दुकान है। शुक्रवार शाम पिस्तौल लेकर दो युवक दुकान में दाखिल हुए थे। एक युवक ने उन्हें जान से मारने की नीयत से पिस्तौल निकालकर गोली चलाने का प्रयास किया। बलजिंदर सिंह ने होशियारी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। साथी को पकड़े जाते देख आकाश बुग्गा मौके से भाग निकला। लोगों ने पिस्तौल सहित पकड़े गए राहुल कुमार की जमकर पिटाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने बताया कि हाथापाई के दौरान राहुल कुमार जमीन पर गिर गया। इससे उसके सिर में चोट लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल और राहुल कुमार का मोबाइल फोन बरामद किया है। आकाश बुग्गा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक मलकीत सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें