फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दीनानगर-गुरदासपुर हाईवे पर गांव मदोवाल के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीनानगर के नारंगपुर निवासी राहुल (28) के रूप में हुई है। मृतक के परिवार के सदस्यों ने कहा कि राहुल रविवार की शाम गुरदासपुर में एक रिश्तेदार से मिलने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने गांव नारंगपुर लौट रहा था। गांव मदोवाल के पास राजमार्ग पर मरम्मत कार्य के कारण यातायात को मोड़ दिया गया था। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने राहुल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राहुल को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल गुरदासपुर ले जाया गया। गंभीर हालत के कारण अमृतसर रेफर कर दिया गया और अमृतसर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। राहुल परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें