संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से सर्दी के चलते 14 जनवरी तक स्कूलों में की गई छुट्टियां के बावजूद स्कूल खोलने वाले स्कूलों के खिलाफ विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
इसके चलते जिला शिक्षा विभाग की ओर से जांच कमेटी गठित कर दी है। विभाग के पास पहुंची अलग-अलग शिकायतों के आधार पर घोषित अवकाश के दौरान स्कूल खोलने वाले चार स्कूलों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इनमें अजीत विद्यालय, पिंगलवाड़ा स्कूल, संत मनी सिंह स्कूल बुताला, अजीत पब्लिक स्कूल मुख्य हैं। इन स्कूलों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है कि आप ने सरकारी आदेशों के बावजूद स्कूल क्यों खोले हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी सुशील तुली ने कहा कि काफी शिकायतें विभाग के पास पहुंची हैं, जिनकी जांच की जा रही है। नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। मौके पर भी जांच की जा रही है। अगर भेजे गए नोटिसों के जवाब सही न पाए गए तो आरोपी स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।