फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अजनाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला अनाज मंडी का दौरा किया और पहले दिन किसानों की ओर से लाई गई बासमती को देखकर कहा कि पिछले साल इन दिनों में इस अनाज मंडी में बासमती के गोदाम थे लेकिन इस बार प्राकृतिक आपदाओं के कारण आज केवल 200 क्विंटल बासमती ही इस मंडी में पहुंच पाई है। इसकी हालत भी ठीक नहीं है। धालीवाल ने कहा कि बाढ़ के कारण हमारी 30 हजार एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई है लेकिन यह बेहद दुखद है कि केंद्र सरकार ने मुआवजा बहुत कम देकर किसानों के साथ क्रूर मजाक किया है। धालीवाल ने कहा कि इस बार बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जहां उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं, उनके घर भी गिर गए हैं, खेत पानी में डूब गए हैं और लोगों के रोजगार भी बर्बाद हो गए हैं।