फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: मुख्यमंत्री ने पटियाला व फतेहगढ़ साहिब में की निर्माणाधीन सड़कों की जांच, ठेकेदार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
-पेमेंट रोकने का आदेश जनता के पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए उठाया कदम
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को पटियाला और फतेहगढ़ साहिब जिले में निर्माणाधीन तीन सड़कों की अचानक निरीक्षण किया। रीतखेड़ी लिंक सड़क में गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलने पर मुख्यमंत्री ने ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने और उसकी अदायगी रोकने के आदेश दिए। अन्य दो सड़कों के निर्माण में कोई कमी नहीं पाई गई।मुख्यमंत्री ने पटियाला-सरहिंद सड़क और फतेहगढ़ साहिब की रुड़की-रिवाना पलैन सड़क का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से सैंपल लैब में टेस्ट करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में बन रही सभी सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है ताकि जनता के पैसे का सही उपयोग हो।
विज्ञापन


गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की पूर्ण निगरानी
मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण से पहले सीवरेज, पानी की पाइपलाइन, फाइबर और अन्य आवश्यक काम पूरे किए जाएं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे निर्माण कार्य पर नज़र रखें और गड़बड़ी की सूचना सरकार को दें। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में इतिहास का सबसे बड़ा सड़क निर्माण प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसमें 16,209 करोड़ रुपये की लागत से 44,920 किलोमीटर सड़कें बनाई जाएंगी, सभी पर पांच साल की मेंटेनेंस की शर्त रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि घटिया मटीरियल इस्तेमाल करने वाले ठेकेदार या कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि फ्लाइंग स्क्वाड लगातार सड़कों की गुणवत्ता पर नजर रखेगा और जनता के पैसे का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें