संवाद न्यूज़ एजेंसी
अमृतसर। स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी स्कूलों के कॅरिअर नोडल शिक्षकों को कॅरिअर मार्गदर्शन पोर्टल के उपयोग पर प्रशिक्षित किया। यह पहल नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करेगी।
जिला गाइडेंस काउंसलर सुखपाल सिंह संधू की देखरेख में यह प्रशिक्षण हुई। जिला शिक्षा अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने विद्यार्थियों के लिए एक कॅरिअर पोर्टल शुरू किया है। इससे विद्यार्थी विभिन्न कॅरिअर विकल्पों की जानकारी हासिल कर सकेंगे। संधू ने कहा, शिक्षकों को पोर्टल से अवगत करवाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हरसा छीना में अजनाला और चोगावां ब्लॉक के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। डॉ. हरमन और वैशाली शर्मा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।