श्री गुरु अर्जुन देव सरकारी कॉलेज तरनतारन के दर्जा तीन और चार के कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिला है। जिस वजह से कर्मचारियों में काफी रोष है। यह जानकारी मंगलवार को हरभजन सिंह गुलाटी, बाज सिंह, सुखवंत सिंह, तरसेम सिंह, जसकरण, लखविंदर कुमार और वस्सन सिंह ने पत्रकाराें से बातचीत के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि इस मामले के लिए कई बार वे कॉलेज प्रिंसिपल निर्मलजीत कौर से मिले, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला। प्रिंसिपल ने उन्हें बताया कि इस संबंध में सरकार को लिख कर दिया गया है। पंजाब सरकार से कर्मचारियों ने मांग क ी है कि उन्हें पक्के करके पिछली बकाया राशि जल्दी दी जाए और हर महीने का वेतन लगातार दिया जाए। इस संबंध में कॉलेज कार्यकारी प्रिंसिपल धर्मपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग कॉलेज की ओर से अधिक बजट ना भेजने के कारण इन कर्मचारियों के वेतन रुके पडे़ है और कुछ कर्मचारियाें की पोस्ट न भेजने के कारण ही वेतन रुके पडे़ है जबकि उनकी ओर से लगातार संबंधित विभाग को कई पत्र लिखे जा चुके है जिसमें बजट भेजने और उनकी पोस्ट चालू रखने की मांग की गई है।