पठानकोट के सिविल अस्पताल में टीबी के मरीजों के लिए बनाई जा रही जिला टीबी यूनिट।
- फोटो : अमर उजाला
ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। सिविल अस्पताल पठानकोट में टीबी के इलाज के लिए अलग से जिला स्तरीय यूनिट बनवाई जा रही है। इसमें टीबी के मरीजों का मुफ्त इलाज हर स्टेज में किया जाएगा।
यहीं नहीं यूनिट में मरीजों को बीमारी संबंधी डॉक्टरी सलाह और दवाएं भी मुफ्त में प्रदान की जाएंगी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि दस दिन में यूनिट में मरीजों की सुविधा के लिए टीबी डायग्नोसिस मशीनरी को लगाकर और स्टाफ तैनात कर यूनिट को लोगों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
सिविल अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग पंजाब की ओर से बनवाई जा रही इस यूनिट से मरीजों को काफी लाभ पहुंचेगा। फिलहाल सिविल अस्पताल में शुरुआती दौर के ट्यूबरक्लोसिस का ही इलाज किया जाता हैं जबकि अन्य स्टेजों के टीबी के मरीजों के टेस्ट आदि कर आगे रेफर कर दिया जाता है।
सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. भूपिंदर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पंजाब की ओर से तैयार करवाई जा रही जिला ट्यूबरक्लोसिस यूनिट से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। दस दिन में यूनिट को तैयार कर मशीनरी को इंस्टाल कर और स्टाफ को तैनात कर यूनिट लोगों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
दो डॉक्टरों समेत कुल छह जनों का स्टाफ होगा तैनात
सिविल अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर बन रही इस यूनिट का काम फिलहाल निर्माणाधीन है। इसमें दो डॉक्टर, दो लैब अटेंडेंट, फार्मासिस्ट, डाटा एंट्री आपरेटर व पूछताछ काउंटर कर्मी शामिल है। डॉक्टरों में जिला ट्यूबरक्लोसिस अधिकारी एवं ट्यूबरक्लोसिस मेडिकल अफसर तैनात रहेंगे। जो लोगों को मुफ्त इलाज और सलाह देंगे।