फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarntaran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों का जखीरा मिला, एक गिरफ्तार; सात विदेशी पिस्टल बरामद

Wed, 05 Aug 2026 05:38 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन

सार

आरोपी की निशानदेही पर एक एमपी-9 राइफल, सात विदेशी पिस्टल तथा अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद हथियार अत्याधुनिक श्रेणी के हैं और इनका इस्तेमाल गंभीर आपराधिक या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में किया जा सकता था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सीमावर्ती जिले तरनतारन में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त अभियान चलाकर पाकिस्तान प्रायोजित हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अत्याधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में भेजे गए थे। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर रूपिंदरपाल सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। 

कार्रवाई के दौरान गांव वां तारा सिंह निवासी मनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। 

आरोपी की निशानदेही पर एक एमपी-9 राइफल, सात विदेशी पिस्टल तथा अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद हथियार अत्याधुनिक श्रेणी के हैं और इनका इस्तेमाल गंभीर आपराधिक या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में किया जा सकता था।
विज्ञापन


एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी के पाकिस्तान से संचालित ड्रोन आधारित हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, हथियारों की खेप किसके लिए मंगाई गई थी तथा इन्हें कहां पहुंचाया जाना था।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और बीएसएफ सीमा पार से ड्रोन के जरिए हो रही हथियार एवं नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगातार कड़ी नजर रखे हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के कारण ऐसे नेटवर्क का लगातार पर्दाफाश किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य की शांति और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान एसपी (मुख्यालय) सुखनिंदर सिंह तथा एसपी (डी) आर.एस. संधू भी मौजूद रहे।

एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों की बड़ी खेप बरामद की गई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें