फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: तख्त पटना साहिब ने रद्द किया अकाल तख्त के आदेश, विवाद बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-हुक्मनामा जारी कर कहा- जत्थेदार कुलदीप सिंह व ज्ञानी टेक सिंह को फैसले लेने का अधिकार नहीं
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। तख्त श्री पटना साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब के बीच चल रहा विवाद बढ़ गया है। पटना साहिब के पांच सिंह साहिबानों ने रविवार को एक नया आदेश जारी करते हुए शनिवार को जारी श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों को रद्द कर दिया। साथ ही एक हुक्मनामा जारी किया जिसमें कहा गया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज और तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह धनौला को पहले ही तख्त श्री पटना साहिब से तनखाहिया घोषित किया जा चुका है। उन्हें अब कोई भी फैसला लेने का अधिकार नहीं है। पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे इस संबंध में श्री अकाल तख्त साहिब में पेश नहीं होंगे। अगर कोई पेश होता है तो उसे पटना साहिब से स्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा।
जत्थेदार बलदेव सिंह ने बताया कि सुखबीर सिंह बादल को पांचों सिंह साहिबान के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखने के आदेश दिए गए थे। एक जून को समय समाप्त होने के बाद गुरु साहिब जी के शहीदी दिवस और घल्लूघारा को ध्यान में रखते हुए 10 दिन का और समय दिया गया था। तीसरी बार शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के अनुरोध के बाद 20 दिन का समय दिया गया था लेकिन सुखबीर व अन्य पेश नहीं हुए जिसके चलते 5 जुलाई को सुखबीर सिंह बादल को तनखाहिया घोषित कर दिया गया था। इस बीच तख्त श्री पटना साहिब के पांच सिंह साहिबानों भाई कुलदीप सिंह गड़गज्ज और भाई टेक सिंह को तनखाहिया घोषित करने के बावजूद उन्होंने अपनी कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी को आदेश दिए गए कि तख्त श्री पटना साहिब की ओर से तनखाहिया घोषित किए जाने के बावजूद वह अपनी कार्रवाई कर रहे हैं, जिसे रोका जाना चाहिए। तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधक कमेटी ने एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के लिए कहा गया था, लेकिन एसजीपीसी की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने सुखबीर सिंह बादल को बचाने के लिए भाई गुरदयाल सिंह, अतिरिक्त हेड ग्रंथी, डाॅ. गुरमीत सिंह मेंबर, हरपाल सिंह जौहल को तनखाहिया घोषित कर दिया। पूरी प्रबंधक कमेटी को 15 दिन के अंदर पेश होने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें