सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 15 नवंबर को है। प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान में उनके जन्म स्थान गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब से विशाल नगर कीर्तन निकाला जाता है।
एसजीपीसी उपसचिव रजिंदर सिंह रूबी का कहना है कि नकवी द्वारा हर साल नया रेड कारपेट खरीदकर इसे बिछाया जाता है। इस बार नया रेड कारपेट गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी दया सिंह को भेंट किया गया है जो प्रकाश पर्व के दिन नगर कीर्तन के दौरान बिछाया जाएगा। इसके तहत करीब दो किलोमीटर के दायरे में निकलने वाले नगर कीर्तन के रास्ते में दस बड़े रेड कारपेट बिछाए जाएंगे। नकवी द्वारा नगर कीर्तन के दौरान संगत के पीने के पानी, कोल्ड ड्रिंक्स और लंगर की भी रास्ते में व्यवस्था की जाती है।
हर साल की तरह इस बार भी गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब साहिब में 15 नवंबर को निकलने वाले नगर कीर्तन का स्वागत रेड कारपेट बिछाया जाएगा। यह नगर कीर्तन श्री ननकाना साहिब से गुरुद्वारा कियारा साहिब तक के डेढ़ किलोमीटर के रास्ते पर निकलेगा। इससे पहले 15 की सुबह ही श्री ननकाना साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे।