फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों से तंग विवाहिता ने निगला जहर, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने ससुरालियों से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। थाना कलानौर की पुलिस ने मृतक महिला की मां के बयान पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में बलजीत कौर पत्नी सरुप सिंह निवासी खेहरा कोटली ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 1 जून 2019 को राजवीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के थोड़े दिनों के बाद ही उसकी बेटी को पति राजवीर सिंह, ससुर सुखदेव सिंह और सास दलजीत कौर दहेज में कार न लाने के लिए परेशान करने लगे। बेटी की पिटाई करके उसे घर से बाहर निकाल दिया था। वह उसके पास रह रही थी। रविवार को उसकी बेटी ने आरोपियों दुखी होकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। सोमवार को इलाज के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया। एएसआई देसराज ने बताया मृतक महिला की मां के बयान पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें