हरिमंदिर साहिब के सूचना केंद्र में एसजीपीसी अध्यक्ष धामी द्वारा किया गया जजों को सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सुप्रीम कोर्ट और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जजों ने शनिवार को अपने परिवारों के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने श्री हरिमंदिर साहिब के सूचना केंद्र में जजों को श्री हरिमंदिर साहिब का स्वर्ण मॉडल, लोई और धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया।
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय किशन कौल, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी, न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधवालिया, न्यायाधीश अरुण पल्ली, न्यायाधीश अमन चौधरी, न्यायाधीश हरप्रीत कौर, न्यायाधीश हरमन सिंह सेठी और राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के न्यायाधीश सदस्य सचिव संतोष स्नेही मान शामिल थे। माथा टेकने के बाद जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस रितु बाहरी ने विजिटिंग पुस्तक में लिखा कि उन्होंने सपरिवार सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका, गुरु साहिब से आशीर्वाद पाकर वह खुश हैं।
इस अवसर पर एसजीपीसी के वरिष्ठ सदस्य सुरजीत सिंह तुगलवाल,भाई राजिंदर सिंह मेहता, एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका, सुरजीत सिंह भिट्टेवड, सचिव प्रताप सिंह, ओएसडी सतबीर सिंह धामी, उप सचिव कुलविंदर सिंह रामदास,बलविंदर सिंह काहलवा, उप सचिव शाहबाज सिंह, डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल, मैनेजर भगवंत सिंह धंगेरा, अतिरिक्त प्रबंधक निशान सिंह जफरवाल, सूचना अधिकारी अमृतपाल सिंह, हरिंदर सिंह, जतिंदरपाल सिंह मौजूद थे।