फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानहानि के मामले में केजरीवाल को सम्मन

Mon, 18 Jul 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
kejriwal
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के कनवीनर अरविंद केजरीवाल उनके सहयोगी एवं पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह तथा दिल्ली डायलाग आयोग के चेयरमैन आशीष खेतान  को मानहानि के मामले में अमृतसर की अदालत ने 29 जुलाई को पेश होने के लिए सम्मन भेजे गए हैं।
विज्ञापन


यह सम्मन पंजाब के राजस्व एवं लोकसंपर्क मंत्री बिक्त्रस्म सिंह मजीठिया की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में भेजे गए हैं। 

मजीठिया ने अदालत की इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए इसे सच्चाई पर बड़ी जीत करार दिया है। उन्होंने केजरीवाल को  इस्तीफा देकर अदालत में पेश होने के लिए चुनौती दी है। मजीठिया ने इस संबंध में जारी बयान में कहा कि माझा की धरती पर गुरु साहिबान ने बेईमानी एवं झूठ का डटकर मुकाबला करना सिखाया है। केजरीवाल ने कहा कि झूठ एवं झूठ के आसरे की जा रही दिल्ली की राजनीति को पंजाब के बहादुर लोग कभी चलने नहीं देंगें। 

मजीठिया ने कहा कि सच्च्चाई की हमेशा जीत हुई है और केजरीवाल झूठ बोलकर ही ड्रामेबाजी करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जितना भागना था भाग लिया पर अब भागने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कभी भी नहीं सोचा होगा कि ऐसा होगा। मजीठिया ने कहा केजरीवाल सभी पदों से इस्तीफे देकर 29 जुलाई को अपने साथी आरोपियों को लेकर अदालत में पेश होकर मानहानि के केस की सुनवाई का सामना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें