फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल को अकाल तख्त पर तलब करना सिर्फ ड्रामा: ज्ञानी राम सिंह

Sun, 21 Jul 2024 09:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। दमदमी टकसाल संग्रावा के मुखी ज्ञानी राम सिंह ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को उनके सत्ता में रहते हुए समय के दौरान हुई पंथक गलतियों के लिए अकाल तख्त साहिब पर तलब किया जाना सिर्फ एक राजनीतिक ड्रामे से अधिक कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की ओर से सुखबीर बादल और बागी अकालियों को हल्की फुल्की धार्मिक सजा लगा कर माफी दे दी जाएगी। अकाल तख्त साहिब की ओर से बागी अकालियों और बादल ग्रुप के नेताओं को एकजुट होकर काम करने और अकाली दल को मजबूत करने की हिदायतें दी जाएंगी। यही ड्रामा आने वाले दिनों में होगा इस से सिख संगत को सचेत रहना चाहिए। पंथक वोट का अकाली दल बादल से दूर होने के कारण बादल दल राजनीतिक हाशिये पर है। अब सिर्फ वोट बैंक को दोबारा पार्टी के साथ जोड़ने के लिए ड्रामा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्या सजा भुगतने के बाद सुखबीर बाद तख्त साहिब और एसजीपीसी के धार्मिक मामलों में अपना हस्तक्षेप बंद कर देंगे, ऐसा कभी भी नहीं होगा। इसलिए यह सिर्फ वोट बैंक के लिए ड्रामा हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें