फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की दूसरी लिस्ट के बाद पहला इस्तीफा: सुखदीप छीना ने छोड़ी पार्टी, राजासांसी से टिकट न मिलने से हैं नाराज

Fri, 13 Nov 2026 09:37 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

सुखदीप सिंह छीना पिछले करीब 13 वर्षों से पार्टी के साथ जुड़े हुए थे। उनका कहना है कि सोनिया मान को राजासांसी से टिकट देने का फैसला पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप की दूसरी लिस्ट आने के बाद पहला इस्तीफा हो गया है। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पार्टी में नाराजगी सामने आने लगी है। 
विज्ञापन


राजासांसी विधानसभा हलके से सोनिया मान को टिकट दिए जाने से नाराज पंजाब डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर सुखदीप सिंह छीना ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा को भेजा है।

सुखदीप सिंह छीना पिछले करीब 13 वर्षों से पार्टी के साथ जुड़े हुए थे। उनका कहना है कि सोनिया मान को राजासांसी से टिकट देने का फैसला पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी है। सोनिया मान की गलतियों के कारण लगातार पार्टी कार्यकर्ता टूट रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें टिकट देकर पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी को नजरअंदाज किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने 12 नवंबर को जारी उम्मीदवारों की सूची में सोनिया मान को राजासांसी से प्रत्याशी घोषित किया था। इसके अगले दिन सुखदीप सिंह छीना का इस्तीफा सामने आया। इससे चुनाव से पहले हलके में पार्टी के अंदर असंतोष की स्थिति उजागर हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

राजासांसी से टिकट मिलने पर बोलीं सोनिया मान-पिता का सपना पूरा करूंगी 
आम आदमी पार्टी के राजासांसी से सोनिया मान को पार्टी का उम्मीदवार घोषित करने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। सोनिया मान ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से राजासांसी सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे।

सोनिया मान ने कहा कि उनके पिता बलदेव सिंह मान वर्ष 1980 और 1985 में राजासांसी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनका सपना किसानों और मजदूरों की आवाज बनना था। पिता द्वारा लिखे पत्र में दिए गए संदेश को आगे बढ़ाते हुए वह उनका सपना पूरा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां भी अपने पिता के सपनों को साकार कर सकती हैं।

उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर कहा कि राजासांसी में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आईटीआई कॉलेज खुलवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को भी तेज करने की बात कही। सोनिया मान ने क्षेत्रवासियों से उन्हें अपनी बेटी समझकर समर्थन देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें