किसान संघर्ष कमेटी के नेता हरजिंदर सिंह निवासी गांव गिल वड़ैच ने कर्ज से तंग आकर जहरीली वस्तु निगल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हरजिंदर सिंह पर 21 लाख रुपये का कर्ज था।
किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह पन्नू और महासचिव सविंदर सिंह चुताला ने बताया कि किसान हरजिंदर तीन एकड़ जमीन का मालिक था। वह ठेके पर जमीन लेकर फसल लगाता था।
हरजिंदर सिंह ने 15 लाख रुपये आढ़ती, पांच लाख रुपये गैर सरकारी और एक लाख रुपये खेतीबाड़ी सोसाइटी का कर्ज चुकाना था लेकिन कर्ज का बोझ उतरने से वह चिंता में रहने लगा। इसी चिंता में हरजिंदर सिंह ने 21 जून को जहरीली वस्तु निगल ली जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
किसान नेताओं ने सरकार से मांग की कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। सरकारी और गैर सरकारी कर्ज माफ किया जाए। सरकार स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करे और 4 प्रतिशत पर ब्याज दें।