फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदारों से परेशान रोडवेज के इंस्पेक्टर ने जहर खाकर दी जान

Sat, 10 Sep 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
अात्‍महत्‍या - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
लेनदारों से परेशान पंजाब रोडवेज के इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ही। कश्मीर सिंह की लाश बस स्टैंड के रूम नंबर 12 में मिली।
विज्ञापन


पुलिस चौकी बस स्टैंड लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के बेटे के बयानों पर रणजीत सिंह, भट्टी, बाऊ के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी कश्मीर सिंह को अक्सर पैसों के लिए परेशान करते रहते थे। मृतक ने आरोपियों को ब्लैंक चेक दे रखे थे। 

 पुलिस को दी गई शिकायत में इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता कश्मीर सिंह ने आरोपियों से कुछ पैसे ले रखे थे। इसके बदले में ब्लैंक चेक दिए हुए थे। पिता आरोपियों को लगातार पैसे भी दे रहे थे। इस तरह वह बहुत सारा पैसा आरोपियों को दे चुके थे। बावजूद इसके आरोपियों की रकम वैसे की वैसे ही थी। इस कारण आरोपी अक्सर पिता को धमकियां लगाते रहते थे।
विज्ञापन


आरोपी कहते थे कि वह चेक बैंक में लगा देंगे। अगर उसने पैसे न दिए तो केस दर्ज करवा कर जेल भिजवा सकते हैं। इतना ही नहीं घर आकर भी कई बार आरोपी धमकी दे चुके थे। गत दिवस भी पिता अपने काम पर गए थे। रात करीब 8.30 बजे उन्हें बस स्टैंड से फोन आया कि उनके पिता ठीक नहीं है।

वह तुरंत पहुंचे तो देखा कि पिता की लाश कमरे में पड़ी थी। उन्होंने आरोपियों से दुखी होकर सुसाइड कर लिया था। मामले की जांच कर रहे एएसआई अवतार सिंह ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें