पत्नी के जीजा और फूफा कुलवंत सिंह के साथ संबंध बनाने व बेटों की ओर से पिटाई किए जाने से दुखी 40 साल के सोनू निवासी दबुर्जी ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली है। सोमवार को भी इस बात को लेकर झगड़ा हुआ।
मृतक की पत्नी मंदीप कौर और उसके दोनों बेटों गोपी व कृष्णा ने मिलकर मारपीट की। इससे से दुखी होकर सोनू ने जहर निगल लिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और वहां पर उसकी मौत हो गई। सुसाइड करने से पहले सोनू ने एक नोट भी लिखा।
इसमें उसने पत्नी सहित दोनों बेटों, फूफा कुलवंत सिंह और मंदीप कौर के जीजा का नाम लिखा है। मौके पर पहुंची थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है।