फगवाड़ा रोड पर गांव डविडा अहिराणा के कोल्ड स्टोर के पास सोमवार सुबह साढ़े चार बजे एक कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र श्रीकांत (22) निवासी आंध्र प्रदेश की मौत हो गई जबकि सुरिंदर (31) पुत्र सोहन लाल, भगत रेड्डी (21) पुत्र एम कृष्णा रेड्डी, विनय, आबिद और लोकेश घायल हो गए।
हेड कांस्टेबल दिलबाग सिंह ने बताया कि सभी मनीकरण साहिब से माथा टेक कर यूनिवर्सिटी लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि गाड़ी आबिद चला रहा था और उसके साथ श्रीकांत बैठा था।
श्रीकांत को अचानक झपकी लगी और आबिद पर गिर गया और गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से जा टकराई। सभी बीटेक पास आउट हैं और अब उन्हें डिग्रियां ही मिलनी थी और वह गाड़ी भी किराये पर करके लेकर गए थे।