जलालाबाद। पराली में लगी आग के धुएं की चपेट में आने दो युवतियां गिरकर घायल हो गईं। दुर्घटना में युवतियों की बैटरी वाली स्कूटी जल कर राख हो गई। युवतियां बाल बाल बच गईं। यह दुर्घटना जलालाबाद के गांव मस्तूवाला में हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस रास्ते से लड़कियां जा रहीं थीं वहीं पराली को आग लगाई गई थी। खेत में लगी आग की वजह से धुआं लड़कियों की आंखों में पड़ा और दोनों गिर गईं। स्कूटी ने आग पकड़ ली और पूरी तरह से जलकर राख हो गई। मौके पर लोग पहुंच गए जिन्होंने लड़कियों को आग से बाहर निकाल लिया। संवाद