फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: रेहड़ी-फड़ी वालों का फूटा गुस्सा, 10 दिसंबर को धरने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
-रोटी-रोजी छिनने के विरोध में टाहली वाला चौक पर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
राजपुरा। चलती-फिरती रेहड़ी-फड़ी वालों को कम जगह आवंटित करने और वास्तविक जरूरतमंदों को दरकिनार करने के आरोपों को लेकर रविवार को श्री सत्य नारायण मंदिर के बारात घर में रेहड़ी-फड़ी यूनियन की बैठक हुई। यूनियन प्रधान रमेश बबला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 150 से अधिक रेहड़ी वालों ने हिस्सा लिया और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। बैठक में विशेष रूप से पहुंचे समाजसेवी नितिन खुराना ने रेहड़ी वालों का दर्द सुना और साथ देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी की रोटी-रोजी छीनेगा तो हम उसके खिलाफ मजबूती से खड़े होंगे। उन्होंने भावुक होकर अपनी बात कह रहे एक बुजुर्ग रेहड़ी वाले को दिलासा भी दिया।
विज्ञापन


दी जा रही जगह नियमों के खिलाफ: यूनियन
यूनियन प्रधान रमेश बबला ने बताया कि करीब 800 चलती-फिरती रेहड़ी वालों में से केवल 133 को ही 4×6 फीट जगह दी गई है जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व मंत्री राज खुराना के कार्यकाल में 10×10 फुट जगह की मंजूरी मिली थी, लेकिन अब प्रशासन छोटी मार्केट में जबरन भेजने की कोशिश कर रहा है। बबला ने इसे सरकार की धक्केशाही करार दिया। प्रशासन की कथित मनमानी और नियम उल्लंघन के विरोध में यूनियन ने बुधवार, 10 दिसंबर को टाहली वाला चौक पर विशाल धरना देने का एलान किया है। धरने में करीब 600 से अधिक रेहड़ी वाले अपने परिवारों सहित शामिल होंगे। बबला ने चेतावनी दी कि जब तक रेहड़ी वालों पर जोर-जबरदस्ती बंद नहीं होती और सही जगह आवंटित नहीं की जाती, धरना खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन



रेहड़ी वालों की मुख्य मांगें
-10×10 फुट मानक स्थान का आवंटन।
-सभी चलती-फिरती रेहड़ी वालों को सूची में शामिल किया जाए।
-डराने-धमकाने की कार्रवाई तत्काल बंद हो।
-नई मार्केट में जबरन शिफ्ट करने की प्रक्रिया रोकी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें