फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: श्री हरिमंदिर साहिब को ईमेल के जरिये लगातार आठवीं बार बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो3,4,5
विज्ञापन

-
-जत्थेदार ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों पर उठाए सवाल, कहा- जल्द से जल्द पकड़ा जाए मुख्य आरोपी
-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब को एक बार फिर ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शनिवार देर रात को लगातार आठवीं बार एसजीपीसी को ईमेल प्राप्त हुई। पुलिस शुक्रवार को ही इस मामले में शुभम दुबे नाम के फरीदाबार के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया था। बावजूद इसके पुलिस असली आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। पुलिस का दावा है कि श्री हरिमंदिर साहिब के आस-पास कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। आने-जाने वाले हर एक रास्ते और लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस के साथ-साथ बीएसएफ को भी तैनात किया गया है। किसी भी शरारती तत्व को अपने मंसूबों में सफल नहीं होने दिया जाएगा।
दूसरी तरफ लगातार धमकी भरी ईमेल मिलने पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक और संसाधनों के होते हुए भी अब तक आरोपियों का पता नहीं चल पा रहा हैज्यह बहुत ही गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम दुबे को रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही जांच
फरीदबाद से गिरफ्तार किए गए सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम दुबे को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी से बरामद हुए लैपटाॅप, मोबाइल फोन और अन्य डिवाइस की जांच की जा रही है। इसके अलावा कुछ सॉफ्टवेयर कंपनियों से भी पुलिस ने संपर्क कर डिटेल मंगवाई है। पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस मामले में जल्द ही और भी खुलासे किए जाएंगे और मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें