फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत

Mon, 23 Sep 2024 10:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शनिवार रात को काम से घर लौट रहे बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया और अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के तुरंत बाग वाहन चालक तुरंत मौके से फरार हो गया। घटना गांव बल कला इलाके की है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना कंबो पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक का नाम विनोद कुमार था और फतेहगढ़ चूडियां का रहने वाला था। मृतक की पत्नी अंजू बाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति विनोद कुमार बल कलां गांव के पास एक फैक्टरी में नौकरी करता था। शनिवार की रात वह अपना काम से छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार किसी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। देर रात फैक्टरी के अन्य कर्मी ने उसे फोन पर विनोद के हादसे के बारे में जानकारी दी। वहीं से लोगों ने विनोद को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया था, लेकिन वहां पहुंचें तो डाॅक्टरों ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने के कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें