फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: बुजुर्ग मां पर टूटा बेरहम बेटे का कहर, लात-थप्पड़ों से पीटा, बाल पकड़कर घसीटा, वीडियो वायरल

Wed, 28 Jun 2023 12:22 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

वीडियो में दिख रही महिला बेटे की क्रूरता के सामने पूरी तरह मजबूर दिखाई दे रही है। ऐसा लगता है कि पीड़ित महिला मजबूरी के कारण न तो पुलिस के पास जा पा रही है और न ही बेटे के जुल्मों का जवाब दे पा रही है।
विज्ञापन
बुजुर्ग मां को पीटता बेटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए मां को बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बेटा अपनी बुजुर्ग मां को लात और थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। पीड़ित बुजुर्ग महिला की बहू छुड़ाने के बजाय बेड पर बैठकर वीडियो बना रही है। उधर, पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है।

विज्ञापन


चर्चा यह है कि वीडियो अमृतसर के ज्वाला एस्टेट के पास स्थित शिव नगर कॉलोनी की है। बहू अपने पति को सास को और मारने के लिए उकसा रही है। वीडियो में बहू बार- बार कह रही है कि इससे पूछ पैसे कहां हैं। पीड़ित बुजुर्ग महिला से बहू पुलिस के पास शिकायत करने की भी बात कह रही है।

वीडियो में जब मां घर से हमेशा के लिए जाने की बात कहती है तो बेटा उसे और मारता है। गाली भी देता है। बेटा मां को थप्पड़ मार रहा है। लात से भी मार रहा है। बाल पकड़ कर पीटता दिख रहा है। वीडियो में बेटा भी प्रॉपर्टी की बात करता है। यह भी कहता है कि वह उसे अगर रोटी नहीं देता तो उसकी बहनें आ जाती हैं। उनके कहने पर उन्हें रोटी देनी पड़ती है।
विज्ञापन


वीडियो में दिख रही महिला बेटे की क्रूरता के सामने पूरी तरह मजबूर दिखाई दे रही है। ऐसा लगता है कि पीड़ित महिला मजबूरी के कारण न तो पुलिस के पास जा पा रही है और न ही बेटे के जुल्मों का जवाब दे पा रही है।

उधर, जनवादी महिला सभा की नेता कंवलजीत सिंह ने कहा कि इस मामले में जिला प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए। सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत पीड़ित महिला के पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने इसका संज्ञान न लिया तो संगठन अपने स्तर पर कार्रवाई करने को मजबूर होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें