मामून कैंट की एमके 28 एडी रेजीमेंट के एक 31 वर्षीय सैनिक की दो गाड़ियों के बीच फंस जाने से मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात उस समय हुआ जब सैनिक अपनी ड्यूटी के दौरान आर्मी गाड़ियों में ऑयल भर रहा था।
उसी दौरान उनका पैर जैसे ही फिसला वह अनियंत्रित होकर आर्मी गाड़ी एवं जेसीबी से बीच बुरी तरह फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसी दौरान उन्हें कैंट के अस्पताल लाया गया लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एमएच पठानकोट में भर्ती करवाया गया। यहां कुछ देर बाद ही उन्होेंने दम तोड़ दिया। यह जानकारी मामले की जांच कर रहे पुलिस थाना मामून के एएसआई सोम राज ने दी।
मृतक की पहचान एनकेसी जितेन्द्र कुमार निवासी गांव पड़ोसवां जिला गांधी नगर(गुजरात) के रूप में हुई है। एएसआई सोम राज ने बताया कि पुलिस ने उक्त यूनिट के मेजर के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे में किसी का कोई कसूर नहीं है। इसे कुदरती हादसा बताया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है।