फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी में दबने से दो चचेरे भाइयों की मौत

Thu, 16 Jan 2014 09:42 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मजीठा रोड स्थित गुरु हरराय नगर में वीरवार को गड्ढा खोदकर सीवरेज की पाइपें डाल रहे दो चचेरे भाइयों की मिट्टी में दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन



मृतकों की पहचान यूपी के जिला खीरी निवासी कृष्णा और डीके के तौर पर हुई है। दोनों 25 दिन पहले ही अमृतसर में काम करने के लिए आए थे। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने दोनों के शव बाहर निकाले। सूचना मिलने पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची।



जानकारी के मुताबिक जाइका प्रोजेक्ट के तहत इलाके में सीवरेज की पाइपें डाली जा रही हैं। इस काम का ठेका ज्योति बिल्डर कंपनी के पास है। मौके पर मौजूद कर्मचारी काला, राजन आदि ने बताया कि दोपहर लगभग 12.30 बजे डिच मशीनों के साथ मिट्टी निकाल कर 12 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया।
विज्ञापन



इस दौरान दोनों कर्मचारी पाइपें डालने में जुटे हुए थे। निकाली गई मिट्टी कच्ची होने के कारण गड्ढे में गिर गई और दोनों उसमें दब गए जिससे उनकी मौत हो गई।


 मृतक कृष्णा अपने बेटे अखिलेश और भाई डीके के साथ यहां रहता था। डीके और कृष्णा दोनों चचेरे भाई थे। लेकिन बचपन से ही दोनों में गहरा प्यार था। कृष्णा के बेटे अखिलेश ने बताया कि पहले उसके पिता अकेले ही यहां पर आने वाले थे।
विज्ञापन



लेकिन डीके चाचा ने जिद की कि वह भी उनके साथ जाएगा। इसी तहत दोनों भाई यहां पर काम करने के लिए आ गए। वहीं थाना सदर के प्रभारी वविंदर कुमार ने कहा कि शव कब्जे में ले लिए गए हैं और बनती कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें