फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पिस्तौल समेत तस्कर काबू, निशानदेही पर 11.08 किलो हेरोइन बरामद

Sat, 15 Nov 2025 10:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) गुरदासपुर की इंटेलिजेंस शाखा ने एक तस्कर को पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया है। इंटेलिजेंस टीम ने गांव पाखोके महीमारा के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे एक व्यक्ति को रोक कर पूछताछ की। उसने अपनी पहचान अमृतसर के छेहरटा निवासी के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, एक कारतूस, एक मोबाइल फोन और 4,210 रुपये नकद बरामद हुए। उससे पूछताछ के बाद बीएसएफ जवानों ने एक बाइक और 11.08 किलो हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन


बरामद हुई हेरोइन के पैकेट पीली टेप से लिपटे हुए थे। साथ ही चमकीली स्ट्रिप्स के साथ नायलॉन की रस्सी व हुक से बांधे गए थे। बीएसएफ ने बरामद सामग्री को कानूनी कार्रवाई के लिए थाना डीबीएन के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें