संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। फताहपुर केंद्रीय जेल में बंद हवालाती और कैदियों के कब्जे से वीरवार की देर रात की गई चेकिंग के दौरान छह मोबाइल और चार सिमकार्ड बरामद किए गए। जेल प्रशासन की शिकायत पर इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने घरिंडा निवासी आकाशदीप सिंह, भैणी राजपूतां निवासी तरसेम सिंह उर्फ सेमा, मेहता निवासी रणजोध सिंह और रमदास निवासी हरमन मसीह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जेल प्रशासन को जानकारी मिली थी कि उक्त आरोपी जेल में मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं। देर रात चेकिंग के दौरान जेल गार्द ने चारों के कब्जे से एक एक मोबाइल बरामद किया। इसके साथ ही अन्य बैरकों के बाहर लावारिस हालत में दो मोबाइल और चार सिमकार्ड भी बरामद किए गए।