फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: अमृतसर में छह बदमाश गिरफ्तार, इनमें दो जिम के मालिक, हथियार दिखा करते थे लूट, किंगपिन भी पकड़ा गया

Thu, 07 Nov 2024 03:24 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमृतसर पुलिस ने छह बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चार पिस्टल और एक टॉय गन भी मिली है। आरोपियों में दो जिम के मालिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी और उनसे बरामद हथियार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। कमिश्नरेट पुलिस ने कई वारदातों को अंजाम दे चुके छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर के बटाला रोड स्थित आनंद नगर निवासी बलराम शर्मा, मानसू गिल, राजवीर जिम मालिक, बलराज, दीप सिंह और गुरसेवसक सिंह उर्फ मासी के तौर पर हुई है। पुलिस को आरोपियों से हथियार भी मिले हैं। वहीं, पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपी किसी गैंग के लिए काम करते हैं या नहीं। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बलराम शर्मा इस गैंग का किंगपिन है। बलराम जिम ट्रेनर और जिम का मालिक भी है। इस पर अलग-अलग पुलिस थानों में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उक्त सभी आरोपी दूसरे राज्यों से हथियारों की तस्करी में शामिल हैं। इसके अलावा ये बदमाश आगे भी हथियारों की सप्लाई करते हैं। वहीं हथियारों के दम पर लोगों से लूट की वारदातों को भी अंजाम देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से चार पिस्टल बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से चार पिस्टल बरामद हुए हैं। वहीं एक टॉय पिस्टल भी मिला है, जो बिल्कुल असली पिस्टल की तरह दिखता है। पकड़े गए आरोपी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। हालांकि आरोपी मानसू गिल भी जिम ट्रेनर है और राजवीर का अपना जिम भी है। इसके साथ ये अपराध की दुनिया में भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें