फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में फंसे गायक सिद्धू मूसेवाला ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

विज्ञापन
अमृतसर के दरबार साहब में माथा टेकने जाते गायक सिद्धू मूसे वाला - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
सिख इतिहास के सुनहरी पन्नों में शामिल माई भागो के नाम को एक गाने में शामिल कर विवादों में घिरे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने वीरवार को अपने परिजनों व कुछ दोस्तों के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। विवाद उठने के बाद मूसेवाला पहली बार श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे। गायक ने मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक होकर अरदास की। सिद्धू मूसेवाला ने श्री अकाल तख्त साहिब में भी माथा टेका। इस दौरान सिद्धू मूसेवाला के चेहरे पर परेशानी के भाव थे।
विज्ञापन

मूसेवाला श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को मिलने के लिए आए थे लेकिन ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इस दौरान मूसेवाला ने मीडिया के किसी भी सवाल का उत्तर देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए आए हैं, मीडिया से कोई भी बातचीत नहीं करेंगे। श्री हरमंदिर साहिब के बाहर निकलते ही सिद्धू मूसेवाला के चाहने वालों ने उन्हें घेर लिया।
याद रहे कि एसजीपीसी ने सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखकर उसके खिलाफ सिखों की धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज करने की मांग की हुई है। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी सिद्धू मूसेवाल द्वारा गाए विवादित गाने के विरुद्ध मामला दर्ज करवाने के लिए एसजीपीसी को पत्र लिखा है। मूसेवाला ने इस संदर्भ में एक वीडियो जारी कर माफी भी मांग ली थी लेकिन इसके बावजूद सिद्धू ने इस गाने को दोबारा गाकर नया विवाद पैदा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें