-15 सितबंर को होगी सुनवाई, एसजीपीसी को अधिकारियों को समन
फोटो—
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में गायब हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के मामले पर कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सिख ज्यूडिशियल कमिशन ने इस मामले में सुनवाई की तिथि 15 सितंबर तय की है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के महासचिव हरपाल सिंह बलेयर ने बताया कि उनकी पार्टी के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान के आदेशों पर ज्यूडिशियल कमिशन में केस दायर किया गया था। इस पर पहले तो लंबे समय तक एसजीपीसी अधिकारियों को समन की तामील नहीं हुए थे। अब समन तामील होने के बाद कमिशन ने सुनवाई शुरू कर दी है। मामले के संबंध में पक्ष रखने के लिए एसजीपीसी को 15 सितंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं। सुनवाई अब 15 सितंबर को होगी। बलेयर शुक्रवार को सिख ज्यूडिशियल कमिशन में पार्टी की ओर से गायब हुए 328 स्वरूपों के संबंध में दायर किए केस के संबंध में अदालत में पहुंचे थे।