फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम दान : अमृतसर की श्री दुर्ग्याणा तीर्थ कमेटी ने राम मंदिर के लिए दिया एक करोड़ का दान

Mon, 25 Jan 2021 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
श्री राम मंदिर निर्माण के लिए श्री दुर्ग्याणा तीर्थ कमेटी ने दिया एक करोड़ का चेक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर की श्री दुर्ग्याणा तीर्थ प्रबंधक कमेटी ने अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के लिए एक करोड़ एक हजार एक सौ रुपये की राशि दान की है। श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह समिति के सदस्यों को इस राशि का चेक सौंपा गया। 

विज्ञापन


श्री दुर्ग्याणा तीर्थ प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रमेश शर्मा और महामंत्री अरुण खन्ना ने पंजाब के मंत्री ओम प्रकाश सोनी और पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांता चावला की मौजूदगी में समिति के सदस्य रामेश्वर दास, कंवल कपूर, प्रवीन और प्रदीप को भेंट किया।


इस अवसर पर कैबिनट मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने सभी धर्म प्रेमियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार भगवान श्री राम के अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर के लिए दान दें। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


धन एकत्र करने का यह अभियान 27 फरवरी तक पूरे देश भर में चलेगा, जिसके तहत श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह समिति के सदस्य हर घर व हर वर्ग के लोगों से संम्पर्क कर उनसे मंदिर निर्माण के लिए यथा-सम्भव दान राशि एकत्रित करे रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक डॉ. राज कुमार वेरका ने भी कमेटी सदस्यों को राममंदिर के लिए चेक सौंपा। हालांकि उन्होंने चेक की राशि बताने से इंकार कर दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, डॉ. राम चावला, राज वधवा, रमेश शर्मा, डॉ. राकेश कुमार, प्यारे लाल सेठ, सुदर्शन वधवा, संजीव खन्ना, विजय खन्ना, हर्ष खन्ना, राज वधवा, हरीश तनेजा, यशपाल शौरी, डॉ. मित्रपाल, विधु पुरी, विहिप के संगठन मंत्री महिदर पाल, कंवल कपूर, प्रदीप सिंह, अशोक कपूर, गुलशन कोहली, सुधीर श्रीधर व कमेटी के सदस्य मौजूद थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें