फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेले के लिए कोरोना की पाबंदी क्यों नहींः जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा है कि कोरोना के बहाने साका श्री ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे पर रोक लगाने का फैसला केंद्र सरकार वापस ले और जत्थे को मंजूरी दे। गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में मुख्य कार्यक्रम के आयोजन में अभी दो दिन शेष हैं।
विज्ञापन

जत्थेदार ने कहा कि हरिद्वार में अगले माह मार्च में कुंभ मेले का आयोजन हो रहा है। इस मेले में करोड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। केंद्र सरकार ने इन श्रद्धालुओं पर कोरोना वायरस के कारण कोई भी पाबंदी क्यों नहीं लगाई है। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह शुक्रवार अपने दफ्तर में मीडिया से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि साका श्री ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह सिखों के लिए एक ऐतिहासिक पल है। सरकार ने जत्थे पर पाबंदी लगाकर बड़ी भूल की है। पाकिस्तानी संगत सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के रागी सिंहों का कीर्तन सुनने के लिए ननकाना साहिब पहुंच रही है। सिख पंथ के विद्वान व कथावाचक भाई पिंदरपाल सिंह ने वहां कथा करवानी थी। जत्था रोकने से पाकिस्तानी संगत को मायूसी हुई है। जत्थेदार ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वर्षों से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं की भावना की केंद्र सरकार को कद्र करनी चाहिए। सरकार को समझना होगा सिखों के इतिहास के साथ जुड़ी इस घटना का शताब्दी दिवस सौ वर्ष बाद आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें