फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: 50 लाख की रंगदारी न देने पर दुकानदार की हत्या

Sun, 16 Nov 2025 10:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। कस्बा खलचियां के गांव धूलका निवासी करियाना दुकानदार मंजीत सिंह की कुछ लोगों ने रविवार दोपहर गोलियां मारकर हत्या कर दी। उनके बेटे लखविंदर सिंह को गैंगस्टर जान से मारने की धमकियां देकर पचास लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लखविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वे गांव धूलका में करियाना की दुकान चलाते हैं। पिछले कुछ दिन से गैंगस्टरों की तरफ से उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए पचास लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इसे लेकर वह लगातार विरोध कर रहा था। लखविंदर सिंह ने बताया कि गैंगस्टरों के गुर्गों ने 26 अक्तूबर की दोपहर भी उनकी दुकान के बाहर गोलियां चलाई थीं। उन्होंने किसी तरह अपना बचाव किया था। उन्हें पिछले दिनों फिर धमकियां मिलने लगी थीं। लखविंदर सिंह ने बताया कि रविवार को उनके पिता मंजीत सिंह दुकान पर बैठ कर काम कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और गोलियां चलाकर फरार हो गए। एक गोली उनके पिता को लगी और उनकी मौके पर मौत हो गई। एसपी आदित्य वाॅरियर ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही दुकानदार परिवार के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें