फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एसजीपीसी का यूट्यूब चैनल बंद... कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन; एडवोकेट धामी ने लोगों से की अपील

Thu, 20 Nov 2025 02:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के यूट्यूब चैनल को बंद कर दिया गया है। आरोप है कि कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन के चलते चैनल को बंद किया गया है। एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इसकी निंदा की है। 
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के यूट्यूब चैनल को कम्युनिटी गाइडलाइन उल्लंघन के चलते बंद कर दिया है। यूट्यूब ने एतराज जताया है कि 30 अक्तूबर को एक कथा प्रचार यूट्यूब चैनल के माध्यम से जारी की गई थी जो कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन था। इसलिए चैनल बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


उधर एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघुवीर सिंह ने यूट्यूब की ओर से हरमंदिर साहिब के बंद किए गए चैनल की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जो कथा प्रचार 30 अक्तूबर को किया गया है वह सिख इतिहास के संबंध में है और किसी भी तरह कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं है। उन्होंने संगत से अपील की है कि जब तक यूट्यूब चैनल बहाल नहीं होता तब तक वह शिरोमणि कमेटी की ओर से बनाए गए दूसरे यूट्यूब चैनल के साथ जुड़कर कथा प्रसारण सुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें