फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: राहुल गांधी को सिरोपा देने वाले कथावाचक और सेवादार निलंबित; ग्रंथी की सेवाएं समाप्त, मैनेजर का तबादला

Wed, 17 Sep 2025 07:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर के गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी रामदास में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सिरोपा पहनाने के मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कथावाचक भाई पलविंदर सिंह और सेवादार भाई हरविंदर सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को राहुल गांधी पंजाब दौरे पर आए थे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तीन दिन पहले 14 सितंबर को पंजाब दौरे पर आए थे। गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी रामदास में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सिरोपा पहनाया गया था। इस पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने आपत्ति जताई थी। अब इस मामले में कथावाचक भाई पलविंदर सिंह और सेवादार भाई हरविंदर सिंह पर गाज गिरी है। एसजीपीसी ने उक्त दोनों को उनके पद से निलंबित कर दिया है। वहीं, अस्थायी तौर पर सेवा निभा रहे ग्रंथी भाई कुलविंदर सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं और मैनेजर परगट सिंह को चेतावनी देकर उनका तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन


एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी रामदास में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन के दौरान मर्यादा उल्लंघन के मामले की जांच के आदेश दिए गए थे। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कांग्रेस नेता गुरुद्वारा साहिब में निर्धारित क्षेत्र के अंदर गए थे जो शिष्टाचार का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस निर्धारित स्थान पर जाने के लिए एक विशेष आदेश भी अनिवार्य है और अंदर सेवा निभा रहे ग्रंथी, सेवादारों और संबंधित कर्मचारियों के अलावा कोई भी बाहरी व्यक्ति क्षेत्र के अंदर नहीं जा सकता।

इसके अलावा विशेष स्थान के अंदर कांग्रेसी नेताओं को सिरोपा देते समय अंतरिम कमेटी ने पिछले दिनों लिए गए फैसले का भी उल्लंघन किया गया है। एसजीपीसी के इस फैसले के अनुसार गुरुद्वारा के विशेष स्थान के अंदर किसी भी वीआईपी को सिरोपा नहीं दिया जा सकता। इन दोनों कारणों को देखते हुए जांच रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी बाढ़ प्रभावितों से मिलने अमृतसर पहुंचे थे। इस दौरान वह गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी रामदास में नतमस्तक हुए थे। यहां उन्हें एसजीपीसी के कर्मचारियों ने सिरोपा पहना कर सम्मानित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें