फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए एसजीपीसी ने भेजी राहत, चार ट्रक रवाना

Fri, 11 Sep 2026 06:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभावित इलाकों में लंगर सेवा भी जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


अमृतसर। नेपाल में भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एसजीपीसी ने राहत अभियान तेज किया है। शुक्रवार को भाई गुरदास हॉल से चार ट्रक राहत सामग्री नेपाल रवाना किए गए। इनमें जनरेटर, सोलर लाइट, तिरपाल, मच्छरदानी, कंबल, लोई, खेस, चादर, दरियां, बर्तन, चावल और दाल जैसी सामग्री है।
विज्ञापन

एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह ने बताया कि अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल नेपाल गया था और नेपाल सरकार और स्थानीय लोगों से संपर्क कर जरूरतों की जानकारी जुटाई। इसी आधार पर अब राहत सामग्री भेजी जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में एसजीपीसी की लंगर सेवा भी जारी है। नेपाल सरकार के सहयोग से सामग्री जरूरतमंद इलाकों और राहत शिविरों तक पहुंचाई जाएगी। एसजीपीसी सदस्य भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल को नेपाल सरकार से जरूरी मंजूरियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें