वीजा न मिलने से श्रद्धालुओं में है रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पाकिस्तान सरकार द्वारा एसजीपीसी के जत्थे के श्रद्धालुओं के नाम काटे जाने से श्रद्धालुओं में भारी रोष पाया जा रहा है। एसजीपीसी यात्रा विभाग द्वारा पाक दूतावास को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शनों करने जाने के 2244 श्रद्धालुओं ने पासपोर्ट जमा करवाए गए थे।
पाक दूतावास ने 1481 श्रद्धालुओं के नाम काट दिए और केवल 763 को ही वीजा दिया। सोमवार को एसजीपीसी मुख्यालय खुलने पर वीजा लगने वाली संगत की सूची में अपना नाम देखने के लिए श्रद्धालु पहुचे। जिनके नाम सूची में शामिल नहीं थे उनका आगमन शुरू हो गया। संगत एसजीपीसी के यात्रा विभाग में पहुंचकर वीजा फीस की रसीद दिखाकर अपना नाम व नंबर संबंधी पूछ रहे थे। यात्रा विभाग के पलविंदर सिंह का कहना है कि जिन श्रद्धालुओं को वीजा नहीं मिला उनके पासपोर्ट वापस किए जा रहे हैं। एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने पाक दूतावास की ओर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को वीजा ने दिए जाने का विरोध किया और कहा कि पाकिस्तान सरकार अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को वीजा जारी करे ताकि सभी श्रद्धालु गुरुघरों के दर्शन कर सकें।