फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: एसजीपीसी कार्यकारिणी की बैठक आज, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण फैसले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी बैठक आज सात अगस्त को एसजीपीसी मुख्यालय में सुबह 11 बजे से होगी। एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में श्री हरिमंदिर साहिब के श्री गुरु रामदास लंगर हाल में हुए सूखी रोटियों की बिक्री के घोटाले में एक साथ निलंबित किए गए 51 अधिकारियों के मामले पर भी चर्चा होगी। वहीं निलंबित कुछ अधिकारियों में से कुछ को बहाल भी किया जा सकता है। मामले की जांच के लिए गठित सब कमेटी की भी अलग से बैठक हो रही है।

एसजीपीसी के महासचिव गुरचरन सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच सब-कमेटी के सदस्य कुछ अधिकारियों की बहाली की सिफारिश कर सकते हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कुछ अधिकारियों की बहाली की संभावना जिताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबाणी के सीधे प्रसारण को जारी रखने के लिए पीटीसी चैनल को दी गई हिदायत के फैसले पर कार्यकारिणी की मोहर लग सकती है। हालाकि एसजीपीसी एवं पीटीसी चैनल का 24 जुलाई को 11 साल पुराना करार खत्म हो गया था और 23 जुलाई को ही एसजीपीसी ने अपना यूटयूब चैनल एसजीपीसी श्री अमृतसर भी लांच कर दिया था। लेकिन 22 जुलाई को श्री अकालतख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने एसजीपीसी द्वारा अपना सैटेलाइट टीवी चैनल शुरू होने तक पीटीसी चैनल की सेवाएं जारी रखने के आदेश को लागू करके पीटीसी की सेवाएं जारी कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें