श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचे एनआईए महानिदेशक दिनकर गुप्ता।
- फोटो : एएनआई
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक दिनकर गुप्ता रविवार को अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेका। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से निजी यात्रा है। मैं गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने आया हूं। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान दिनकर गुप्ता पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रह चुके हैं।