फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGPC Election: हरजिंदर सिंह धामी चौथी बार बने एसजीपीसी प्रधान, 107 वोट मिले, बीबी जागीर कौर को कुल 33 मत

Mon, 28 Oct 2024 04:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर एक बार फिर हरजिंदर सिंह धामी ने जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
एसजीपीसी चुनाव के लिए मतदान करते सदस्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव हुआ। हरजिंदर सिंह धामी ने अध्यक्ष पद जीत हासिल की है। धामी को 141 में से 107 वोट मिले हैं। धामी लगातार चौथी बार प्रधान चुने गए हैं। अध्यक्ष पद की दूसरी उम्मीदवार जागीर कौर को हार का सामना करना पड़ा है। शिअद के बागी गुट सुधार लहर की प्रत्याशी बीबी जागीर कौर को केवल 33 वोट पड़े। दो वोट रद हुई है। वहीं रघुजीत सिंह विर्क को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है। इसके अलावा बलदेव सिंह कल्याण जूनियर वाइस प्रेसिडेंट और शेर सिंह मंड जनरल सेक्रेटरी बने हैं। 
विज्ञापन


एग्जिक्यूटिव कमेटी मेंबर्स के तौर पर सुरजीत सिंह गड़ी, बलदेव सिंह कामपूरा, सुखप्रीत सिंह रोडे, जसवंत सिंह, सुरजीत सिंह तुगलवाल, परमजीत सिंह खालसा, अमरिक सिंह, हरजिंदर सिंह और अमरजीत सिंह को चुना गया है।

विज्ञापन


शिअद बादल गुट का एसजीपीसी चुनाव जीतना शिरोमणि अकाली दल के लिए बहुत बड़ी जीत। इस जीत के साथ शिअद को प्रदेश में अपनी सियासी जमीन बरकरार करने बहुत बड़ी मदद मिलेगी।



चुनाव एसजीपीसी मुख्यालय तेजा सिंह समुद्री हॉल में हुआ। चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शुरू हुई थी। दोपहर 2.15 बजे परिणाम घोषित किया गया। इसके लिए एसजीपीसी की ओर से सारे प्रबंध किए गए थे। इससे पहले जनरल हाउस इजलास में सभी सदस्य शामिल हुए यहां अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष का चुनाव वोटिंग के माध्यम से हुई। जबकि पहले कई बार अध्यक्ष का चुनाव हाथ खड़े करवा कर व बोले सो निहाल के जयकारे से किया जाता था। 
विज्ञापन


इस बार शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के दो फाड़ हो गए हैं। इस कारण शिअद की ओर से हरजिंदर सिंह धामी व शिअद सुधार लहर की ओर से बीबी जगीर कौर को प्रत्याशी बनाया गया था। इस समय 185 के हाउस में से कंवल 148 सदस्य ही शेष बचे हैं। 31 से अधिक सदस्यों का 13 साल के दौरान देहांत हो गया है, जबकि 6 सदस्य त्याग पत्र दे चुके हैं और शेष सदस्य विदेश गए हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें