फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई एसजीपीसी

Tue, 01 Sep 2026 06:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए वहां के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के प्रतिनिधियों से बैठक की। यह बैठक प्रीतम सिंह के प्रयासों से आयोजित हुई।

एसजीपीसी प्रतिनिधिमंडल में राजिंदर सिंह मेहता, गुरचरण सिंह ग्रेवाल, भगवंत सिंह सियालका और उप सचिव एस. आजाद दीप सिंह शामिल थे। बैठक में आपदा के हालात, नेपाल सरकार के राहत कार्य और पीड़ितों की जरूरतों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से आवश्यक राहत सामग्री की जानकारी ली। गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने बताया कि एसजीपीसी पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा एसजीपीसी की दीर्घकालिक परंपरा है। नेपाल सरकार के प्रतिनिधियों ने इस मानवीय पहल के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने अपनी राहत कार्य योजना की रूपरेखा भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने बताया कि एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर यह प्रस्ताव रखा गया है। नेपाल सरकार के सामने राहत व सेवा कार्यों का खुला प्रस्ताव दिया गया है। इसके लिए प्रशासनिक मंजूरियों की मांग की गई है। नेपाल सरकार ने जल्द ही पूरा खाका साझा करने का भरोसा दिया है। इसके बाद राहत सेवाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें